Friday, January 17, 2025
Google search engine
HomeUna Newsइन्नर व्हील क्लब सर्वाइकल कैंसर के प्रति जनजागरूकता फैलाने के लिए अभियान...

इन्नर व्हील क्लब सर्वाइकल कैंसर के प्रति जनजागरूकता फैलाने के लिए अभियान चलाया

ऊना:-इन्नर व्हील क्लब सर्वाइकल कैंसर के प्रति जनजागरूकता फैलाने के लिए अभियान चलाएगा। इसके साथ ही इस वर्ष इन्नर व्हील जिला 307 में प्रत्येक इन्नर व्हील क्लब कम से कम दो दिव्यांगो को व्हील चेयर की मदद प्रदान कर उन्हें सुविधाजनक जीवन जीने मे सहयोग करेगाा। यह बात शुक्रवार को ऊना मुख्यालय पर माया होटल में आयोजित इन्नर व्हील क्लब ऊना की चेयरमेन विजिट कार्यक्रम के अवसर पर अपने संबोधन में इन्नरव्हील जिला 307 की चेयरमेन मनमोहन सूरी ने कही। उन्होंने कहा कि इन दिनो महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के बड़े मामले सामने आ रहे है। इसके प्रति जागरूक होकर हम इसके बढ़ते खतरे को टाल सकते है। हमने इस वर्ष सिग्रेचर प्रोजेक्ट के तहत प्रत्येक क्लब से तीन बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर से बचने के लिए फ्री वैक्सिग करने काा अभियान शुरू किया है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए सभी मिलकर सहयोग करें। इसके लिए व्यापक जनजागरूकता फैलाने की जरूरत है। मनमोहन सूरी ने कहा कि क्लब द्वारा कम से कम कागज के इस्तेमाल पर जोर दिया जा रहा है,ताकि अधिक से अधिक पेड़ बचाए जा सकें व पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सकें। इन्नरव्हील क्लब विश्व स्तर पर पीडि़त मानवता की सेवा में जुटा हुआ महिलाओं का एक सेवा संगठन है। क्लब यहां जरूरतमंद लोगों की सेवा में लीन है,वहीं विभिन्न सामाजिक सरोकारों को लेकर भी जनजागरूकता अभियान चलाए हुए है। मनमोहन सूरी ने इन्नर व्हील क्लब ऊना द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्र्याे की भी जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि क्लब प्रधान रमा कंवर व उनकी समस्त टीम ने इस वर्ष समाज सेवा के विभिन्न प्रकल्प किए है। इससे पहले मनमोहन सूरी ने क्लब की कार्यकारिणी सदस्यों के साथ बैठक की,जिसमें उन्होंने क्लब की कार्यप्रणाली के बारे में उपयोगी टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि इस विजिट का उद्देश्य क्लब सदस्यों के व्यक्तित्व विकास के लिए सहयोग करना होता है,वहीं उन्हें इन्नरव्हील क्लब की कार्यपद्वति के बारे में भी प्रशिक्षित करना होता है। जिससे वह बेहतर ढंग से समाज की सेवा कर सकें। कार्यक्रम में इन्नर व्हील क्लब की प्रधान रमा कंवर ने चेयरमेन मनमोहन सूरी व जिला एडीटर डा.सीमा राजन, इन्नर व्हील गोराय क्लब की वरिष्ठ सदस्य अविनाश व उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत किया। उन्होंने क्लब सदस्यों द्वारा इस वर्ष विभिन्न गतिविधियों में दिए सहयोग के लिए सभी क्लब सदस्यों का धन्यावाद किया। क्लब की सचिव शोभा सोनी ने क्लब की गतिविधियों का ब्यौरा प्रस्तूत किया। उन्होंने बताया कि क्लब ने इस वर्ष समाज सेवा के विभिन्न प्रकल्प आयोजित कर जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाए है।

इस अवसर पर जिला चेयरमेन मनमोहन सूरी,जिला एडीटर डा.सीमा राजन,अविनाश को शाल,टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया। किडनी रोगी को दिया वित्तिय सहयोग इन्नर व्हील क्लब ऊना ने कार्यक्रम में आईटीआई के छात्र किडनी रोगी को आर्थिक सहायता प्रदान की। क्लब की जिला चेयरमेन मनमोहन सूरी,जिला एडिटर सीमा राजन,अविनाश,ऊना क्लब प्रधान रमा कंवर व सदस्यों ने किडनी रोगी ऊना के वार्ड नो के निवासी सूजल को 5100 रूपए की राशि प्रदान की। यह रहे उपस्थित इस अवसर पर क्लब प्रधान रमा कंवर,सचिव शोभा सोनी,कोषाध्यक्ष रेखा शर्मा,आईएसओ सुमन पुरी,उपाध्यक्ष निशा शारदा,पूर्व प्रधान किरण भयाना,क्लब सदस्य मीरा मेहता,रंजना जसवाल,अमरजीत बबली,कमला कंवर,मौनिका कौशल,रंजना बख्शी,सुनीता शर्मा व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!