Wednesday, February 5, 2025
Google search engine
HomeBlogउप तहसील जोल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अम्बेहडा में विजय दिवस...

उप तहसील जोल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अम्बेहडा में विजय दिवस मनाया गया

जोल:- उप तहसील जोल के तहत पड़ते नेहरु युवक मण्डल अम्बेहडा द्वारा नेहरु युवा केंद्र ऊना के सयुंक्त तत्वाधान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अम्बेहडा में विजय दिवस के रूप में मनाया जिसकी अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य अमन देव गर्ग ने की व मुख्यतिथि के रूप में उपस्थित रहे | वहीँ भारतीय सेना से सेवानिवृत सेनानी ब्रजेश ठाकुर व दीप कुमार विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे | मुख्यतिथि ने भारतीय सेना से सेवानिवृत हुए ब्रजेश ठाकुर व दीप[ कुमार को स्मृति चिन्ह देकर समानित किया | नेहरु युवक मंडल द्वारा इस विशेष अवसर पर स्कूल में विजय दिवस विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया जिस प्रतियोगिता में लगभग 80 छात्र छात्राओं ने भाग लिया | जिसमे प्रथम स्थान तन्वी शर्मा, दुसरे स्थान पर गुनगुन व तीसरा स्थान अक्षरा शर्मा ने हासिल किया | जिन्हें मुख्यतिथि द्वारा सम्मानित किया गया |

इस चित्रकला प्रतियोगिता को सफल बनाने में चित्रकला की अध्यापिका सुनीता बनियाल का विशेष योगदान रहा जिन्हें भी मुख्यतिथि द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया |भारतीय सेना से सेवानिवृत ब्रजेश ठाकुर ने बच्चो को संबोधित करते हुए कहा कि हर साल 16 दिसंबर को भारत में विजय दिवस मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन वर्ष 1971 में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। इस जीत की वजह से बांग्लादेश को अपना खुद का बजूद मिला था। कई दिनों तक चले इस युद्ध में भारतीय सशस्त्र बलों और बांग्लादेशी मुक्ति वाहिनी ने अपनी जी जान लगा दी थी, इसी वजह से इसकी जीत भारत के पक्ष में रही। ऐसे में 16 दिसंबर के दिन को उन वीर सैनिकों और नागरिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है जिन्होंने इस युद्ध में अपनी जान कुर्बान कर दी। जिन्हें हमे हमेशा याद रखना चाहिए |इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य अमन देव गर्ग, राष्ट्रिय सेवा योजना प्रभारी संजीव कुमार, नेहरु युवक मण्डल के अध्यक्ष नवनीत शर्मा, युवक मंडल के सचिव अजय शर्मा, संदीप कुमार, दीपक कुमार, नजमा, सुरेश कुमार, सलिल सोनी, सतीश कुमार, सुभाष चंद, संदीप कुमार, दीपक कुमार, बर्जेश ठाकुर, अमित गुप्ता, सुनील कुमार, मनोहर लाल, राज कुमारी, वीना देवी, मंगलू देवी, बसमा, शिल्पा राणा व अन्य उपस्थित रहे |

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!