दुखहारी मछुआरों ने लगाई गुहार, दिवाली से पहले मिले धनराशि
लठियानी,विनोद कुमार:- दी मत्स्य सहकारी सभा मंदली का मछुआरा प्रकाश चंद 1970 से लगातार मछली का पकड़ने का व्यवसाय करते हैं ।और मंदली सोसाइटी में मछली को देने के उपरांत जो भी धनराशि मिलती है उससे अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। प्रकाश चंद का कहना है कि जो प्रतिबंध के दौरान हमें राहत राशि मिलती थी वह अब समय पर नहीं मिलती है जिससे मछुआरों को परिवार का पालन पोषण करने
![](https://247superfast.com/wp-content/uploads/2024/10/image-129.png)
में बहुत ही मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।क्योंकि मछुआरों के पास आय का और कोई भी कोई विशेष साधन नहीं है। लगभग सभी मछुआरे इसी व्यवसाय पर निर्भर हैं ।अब अक्टूबर महीना समाप्त हो रहा है लेकिन अभी तक राहत राशि नहीं मिली है दीपावली का त्यौहार भी आ रहा है क्योंकि आजकल बहुत मेहनत करने के बावजूद मछली भी बहुत कम मात्रा में गोविंद सागर झील में मिल रही है। इसकी वजह से मछुआरों को बहुत ही मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा और मत्स्य विभाग को इस बारे में विशेष ध्यान देना चाहिए ताकि मछुआरों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। आगे सुनिए प्रकाश चंद जी क्या कह रहे हैं उनके विचार
![](https://247superfast.com/wp-content/uploads/2024/10/image-129.png)