Wednesday, February 5, 2025
Google search engine
HomeHimachal Newsकांगड़ा बस स्टैंड में दो युवकों से पकड़े दो पिस्टल,आरोपियों को पुलिस...

कांगड़ा बस स्टैंड में दो युवकों से पकड़े दो पिस्टल,आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश न्यूज:-हिमाचल के कांगड़ा बस स्टैंड में दो युवकों से पकड़े दो पिस्टल, आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,कांगड़ा पुलिस ने बस स्टैंड पर गुप्त सूचना के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दो पिस्टल (पिस्तौल) खाली मैगजीन सहित बरामद हुए।दिल्ली से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा पहुंची एक बस में सवार दो युवकों से बस स्टैंड कांगड़ा में पुलिस ने दो पिस्टल और एक खाली मैगजीन बरामद की है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की है। वहीं, आरोपियों की पहचान सुशांत कुमार निवासी चड़ी तहसील शाहपुर, जिला कांगड़ा और अजय दीप सिंह निवासी जिला गुरदासपुर, पंजाब के रूप में हुई।


पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना जानकारी के अनुसार कांगड़ा पुलिस को रविवार को गुप्त सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति अवैध हथियार लेकर दिल्ली से कांगड़ा की ओर आ रहे हैं। इसके बाद डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने पुराना कांगड़ा के पास नाकाबंदी कर दी। रातभर कांगड़ा की तरफ आने जाने वाली सभी गाड़ियों की जांच की गई। इसके बाद सोमवार सुबह पुलिस ने कांगड़ा बस स्टैंड पर दिल्ली से आने वाली वोल्वो बसों से उतरने वाले यात्रियों से पूछताछ की।
दोनों आरोपी गिरफ्तार


पूछताछ के दौरान पिट्ठू बैग लेकर खड़े दो युवकों से जब पूछताछ की गई तो वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए। तलाशी लेने पर उनके बैग से दो पिस्टल पकड़े गए

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!