Wednesday, January 29, 2025
Google search engine
HomeBANGANAगांव ननावी के महिला मंडल की वर्षो पुरानी मांग पूरी,विधायक ने पांच...

गांव ननावी के महिला मंडल की वर्षो पुरानी मांग पूरी,विधायक ने पांच लाख से निर्मित भवन किया समर्पित

बंगाणा,जोगिंद्र देव आर्य:-धुंधला के गांव ननावी के महिला मंडल की वर्षो पुरानी मांग पूरी, विधायक ने पांच लाख से निर्मित भवन किया समर्पित,पक्के रास्तों ओर सड़क के निर्माण के लिए धन की कमी नहीं, पर हर परिवार सहमति से करवाए बिकास कार्य,



उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत धुंदला के ननावी में शनिवार को कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने उक्त गांव वासियों की वर्षो पुरानी मांग को पूरा करते हुए पांच लाख से निर्मित महिला मंडल भवन का विधिवत पूजा अर्चना करके उद्घाटन किया। मुख्यतिथि के रूप में गांव ननामी में पहुंचने पर विधायक विवेक शर्मा का बैंड बाजों और फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। विवेक शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि पंचायत धुंधला के गांव ननामी में महिला मंडल की वर्षो पुरानी मांग थी। मैने तत्काल राज्यसभा सांसद आनंद शर्मा से पांच लाख की धनराशि लेकर उक्त महिला मंडल भवन के निर्माण कार्य के लिए मंजूर करवाए थे। लेकिन लबे समय से उक्त महिला मंडल भवन का कार्य ठंडे बस्ते में पड़ा रहा। अब चार माह के कार्यकाल में हमने उक्त भक्त का कार्य युद्ध स्तर पर करवाकर पूरा करवाया है। शर्मा ने कहा कि हमारा उद्वेश्य राजनीति करना नहीं, बल्कि जनसेवा करना है। हमने यह तय किया है। कि कुटलैहड़ विस

क्षेत्र की 62 पंचायतों के हर गांव तक जाकर उनकी समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करें ताकि गांव में अंतिम पंक्ति पर खड़े परिवार को सरकार की योजना का लाभ मिल सके। विवेक शर्मा ने कहा कि हमारा उद्वेश्य हर घर को पक्का रास्ता और हर गांव को सड़क सुविधा देना है। लेकिन यह हमारा ओर आपका सपना तभी पूरा हो सकता है। शर्मा ने कहा कि हम कार्य की डीपीआर तैयार करवाते हैं। सड़क से लेकर उक्त नामक परिवार के घर तक सड़क या पक्के रास्ते का निर्माण हो रहा है। उक्त कार्य के लिए धन भी स्वीकृत हो जाता है। लेकिन बाद में भूमि विवाद को लेकर कार्य लटक जाते है। ऐसा धन बिकास खंड बंगाणा में 15 करोड़ की धनराशि कार्यों की लंबित पड़ी है। शर्मा ने कहा कि हर घर को पक्का रास्ता हर गांव को सड़क की सुविधा जरूरी है। इसलिए सभी गांव बासी आपसी मतभेद छोड़कर बिकास कार्यों में सरकार का सहयोग करें। विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र के बिकास के लिए धन की कमी नहीं आएगी। हमने चार माह के विधायक कार्यकाल में कुटलैहड़ विस क्षेत्र की हर पंचायत के बिकास के लिए 1,10 करोड़ की धनराशि खर्च करवाई है। बही चार माह के कार्यकाल में अगर मनरेगा ओर सड़कों ,पुलों ,रास्तों ओर पेयजल योजनाओं को जोड़ा जाए। तो तकरीबन 44 करोड़ की धनराशि विकास के लिए मुख्य मंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू द्वारा स्वीकृत की जा चुकी है। शर्मा ने कहा कि आपके स्नेह और आशीर्वाद से हर घर तक राज्य सरकार की योजना ओर विकास की रफ्तार

पहुंचाने का जो हमने संकल्प लिया है। उसे हर हाल में पूरा करेंगे। इस मौके पर विधायक विवेक शर्मा ने उक्त महिला मंडल को मुरम्मत के लिए 50 हजार ओर उक्त गांव की मांग पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा की। पंचायत धुंधला के विभिन्न बिकास कार्यों के लिए 10 लाख देने की घोषणा की। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस सचिव देसराज मोदगिल,खंड विकास अधिकारी सुशील कुमार, पूर्व एक्स सर्विसमैन अध्यक्ष केवल कृष्ण, धुंधला पंचायत की प्रधान सुषमा कुमारी उप प्रधान रमन कुमार के साथ अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!