दौलतपुर चौक ( संजीव डोगरा ) :- गोंदपुर बनेहडा में गगरेट के विधायक राकेश कालिया ने एक कार्यक्रम के तहत सम्पर्क मार्ग नंगल जरियालां से ब्रह्मपुर वाया हरवाल के निर्माण का भूमिपूजन किया।इस संपर्क मार्ग के निर्माण पर 40 लाख रुपए खर्च होंगे | इस मौके पर विधायक राकेश कालिया ने कहा की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई में कांग्रेस सरकार आर्थिक संकट से जूझने के बाबजूद विकास कार्यों में कमी नहीं आने दी | सड़क, स्वास्थ्य , शिक्षा व अन्य क्षेत्रों में सरकार जनता को सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में आगे बढ़ रही है | इस कार्यक्रम में एक्सियन एच जी कौशल, एस डी ओ दिनेश जसवाल, जे ई सचिन कुमार, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र कंवर, अश्वनी बंसल, कर्नल मोहिन्दर सिंह, बलवंत सिंह, कमलेश कुमारी, जीवन कुमार, दिलबाग सिंह, कै. सतनाम सिंह, विकास पाराशर, धर्मपाल, योगेश शर्मा, राजकुमार, रशपाल सिंह, दौलतराम, लेख राज , रोहित कुमार, दिलीप चंद, सुखदेव सिंह, पुष्पिन्दर इत्यादि मौजूद रहे |
गोंदपुर बनेहडा में गगरेट के विधायक राकेश कालिया ने एक कार्यक्रम के तहत सम्पर्क मार्ग नंगल जरियालां से ब्रह्मपुर वाया हरवाल के निर्माण का किया भूमिपूजन
RELATED ARTICLES