दौलतपुर चौक ( संजीव डोगरा ):- नव वर्ष की पूर्व संध्या पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया कॉर्डिनेटर अनिल गोयल ने अलग तरीके से बच्चों और आम नागरिकों के साथ नव वर्ष मनाया। उन्होंने जरूरतमंद लोगों की जरूरतों को पूरा किया तो वहीं उन्हें कम्बल आदि वितरित किए। उन्होंने नव वर्ष की बधाई दी व सभी का मुंह मीठा करवाया। गोयल ने कहा कि उन्हें आम लोगों के साथ नव वर्ष मनाने का ये अवसर मिला किसे वो कभी भूल नहीं सकते। समय समय पर इस तरह से समाज सेवा के लिए तत्पर अनिल गोयल जरूरतमंद लोगों की हमेशा मदद के लिए आगे रहता हैं।
यही वजह है कि न केवल राजनीति में उन्होंने अपना अलग मुकाम बनाया है वहीं समाज सेवियों में भी उनकी अलग पहचान है। अनिल गोयल पूर्व में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के साथ कांगेस संगठन में काम कर चुके हैं। वह तब सुक्खू के राजनीतिक सलाहकार थे। उस समय भी वह राजनीति से अलग समाज सेवा के कार्यों के लिए जाने जाते थे। वर्तमान में भी उनके द्वारा इस दिशा में कई काम किये जा रहे हैं। समाज सेवा के लिए उन्होंने अपनी संस्था विश्वास सोसायटी बनानी है जो एक महत्वपूर्ण स्थान रखती है। इस सोसायटी के माध्यम से समय समय पर गरीबों मुफ़लिसों की मदद के लिये काम किये जाते है। यह संस्था एक अग्रणी संस्था है। इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है और अनिल गोयल गरीबों को कंबल बांट रहे है। बच्चों को पढ़ाई के लिए किताबें देना, वर्दी देने जैसे काम वो हर साल करते हैं। आज भी उन्होंने समाज के प्रति अपने कर्तव्य को निभाते हुए जरुतमंदों की मदद की।