Tuesday, February 4, 2025
Google search engine
HomeBlogपूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन:- दिल्ली AIIMS में 92 साल...

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन:- दिल्ली AIIMS में 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हिमाचल :-92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत सभी बड़े नेताओं ने जताया शोक, कांग्रेस ने सारे कार्यक्रम किए रद्दपूर्व प्रधानमंत्री, वरिष्ठ कांग्रेस नेता व महान अर्थशास्त्री डा. मनमोहन सिंह का गुरुवार देर रात्रि निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। कई दिनों से स्वास्थ्य से जुड़ी कई बीमारियों से जूझ रहे डा. मनमोहन सिंह को गुरुवार को ही दिल्ली के एम्स में भर्ती करवाया गया था। रात्रि नौ बजे के बाद उनकी हालत नाजुक होती गई और अंतत: नौ बजकर 51 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके परिवार में पत्नी गुरशरण कौर और तीन बेटियां हैं। आखिरी समय एक बेटी एम्स में उनके साथ थी। उनके निधन की सूचना मिलते ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सभी बड़े नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया। निधन के समय कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी एम्स में मौजूद थीं।

मनमोहन सिंह निधन के बाद कांग्रेस ने कर्नाटक में चल रही सीडब्ल्यूसी की बैठक समेत सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए और पार्टी के सभी नेता दिल्ली के लिए रवाना हो गए।समाचार लिखे जाने तक राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े समेत सभी नेता कर्नाटक से दिल्ली के रास्ते में थे। गौर हो कि कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने एक्स पोस्ट में पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि देते हुए उनके निधन की पुष्टि की। मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री थे। वह जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और नरेंद्र मोदी के बाद चौथे सबसे लंबे समय तक पीएम पद पर रहने वाले शख्स थे। मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर, 1932 को अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत के एक गांव में हुआ था। वह जिन कई सरकारी पदों पर रहे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!