Friday, February 7, 2025
Google search engine
HomeHIMACHALपूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक राम लाल ठाकुर ने प्रदेश भाजपा द्धारा...

पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक राम लाल ठाकुर ने प्रदेश भाजपा द्धारा राज्यपाल को सौंपे गए आरोप पत्र

हिमाचल:-पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक राम लाल ठाकुर ने प्रदेश भाजपा द्धारा राज्यपाल को सौंपे गए आरोप पत्र के जबाब पर तीखा हमला बोला है। तथा प्रदेश कांग्रेस सरकार से पूर्व भाजपा सरकार के खिलाफ सौंपी गई चार्जशीट की जांच करने की मांग की है। उन्हंोेेने भाजपा नेताओं को आरोप लगाने से पहले अपने गिरेवान में झांकने की नसीहत दी है। भाजपा नेताओं को यह बात भी स्मरण रखनी चाहिए कि उनके तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष बंगारू लक्ष्मण पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे ही नहीं साबित भी हो चुके हैं ऐसे में भाजपा के लोगों को संयम रखने को आवश्यकता है। वह सोमवार को यहां पर पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। राम लाल ठाकुर ने कहा कि वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व भाजपा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए जगत प्रकाश नड्डा पर भी भ्रष्टाचार करने के आरोप लगे थे जिसमें आठ करोड़ रूपये के घोटाले में एक निदेशक जेल में रह चुका है।

ऐसे में भाजपा के मुंह से भ्रष्टाचार के आरोप सही नहीं लगते हैं। उन्होंने कहा कि हैरानी तो इस बात की है कि जल जीवन मिशन के तहत दो ठेकदारों को पूर्व भाजपा सरकार में करोड़ों का काम दिया गया था और आज भी वही दो ठेकदार इस सरकार में काम कर रहे हैं जो कि अपने आप में एक बड़ा सवालिया निशान है। ठाकुर ने कहा कि सरकार को भ्रष्टाचार के मामलों की तुरंत जांच करवा देनी चाहिए ताकि भाजपा के लोगों का मुंह बंद हो सके जो आज कच्चा चिट्ठा का मनगढ़ंत आरोप पत्र बना कर झूठा प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपने बलबूते पर प्रदेश को आत्म निर्भर बनाने पर लगी हुई है और सरकार ने जन हितैषी निर्णय लेकर आम जनता को राहत पहुंचाने का काम जारी रखा है जिससे आम जनता में एक नई उम्मीद बनी हुई है। रामलाल ठाकुर ने तंज कसते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को याद नहीं कि उनके कार्यकाल में कितने घोटाले हुए हैं पैसे लेकर पुलिस की नौकरियां तक बेची गई हैं। प्रदेश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है। रामलाल ठाकुर ने भाजपा को अन्य कई मुद्दों पर घेरते हुए कहा कि बुडविला कांड क्या है बताने की जरूरत नहीं। इस अवसर पर पूर्व कांग्रेस मीडिया कोर्डिनेटर संदीप सांख्यान ,पूर्व प्रवक्ता नीलम चंदेल सहित अन्य नेता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!