Thursday, March 20, 2025
Google search engine
Homebaddiबद्दी के वार्ड न 2 में धूमधाम से मनाया गया दशहरा, सांस्कृतिक...

बद्दी के वार्ड न 2 में धूमधाम से मनाया गया दशहरा, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए

बद्दी,सावस्तिक गौतम:-

बद्दी के वार्ड न 2 में धूमधाम से मनाया गया दशहरा, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए

  • बच्चों के झूले और आकर्षक आतिशबाजी थे मेले का मुख्य आकर्षण : दर्शन सैनी
  • औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में हर साल की तरह इस साल भी विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। विजयदशमी पर परंपरागत रूप से हर साल की तरह रावण, कुंभकरण और और मेघनाद के पुतलों का दहन हुआ। भाजपा के वरिष्ठ नेता दर्शन सिंह सैनी ने बद्दी के वार्ड न 2 में आतिशबाजी छोड़ ‘दशानन’ का दहन किया ज। यहा पर बीबीएन का सबसे बड़ा दशहरा उत्सव मनाया गया, जिसमे रावण और मेघनाद-कुंभकरण के पुलते का ढहन वार्ड न 2 के खेल मैदान में किया गया। दशहरा कमेटी बद्दी के प्रधान संजीव कौशल ने बताया कि कार्यक्रम में महिलाओ की विभिन्न खेलो का आयोजन हुआऔर बच्चो की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता व डांस भी हुई। इसके आलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ म्यूजिक चेयर रेस व मेहंदी प्रतियोगिताएं भी हुई। इसमें विजेता और उपविजेता को पुरस्कार दिया जाएगा। कौशल ने बताया कि दशहरा कमेटी की तरफ से 70 फीट ऊंचा रावण बनाया गया था। उधर विशाल मेगामार्ट के पास भी दशहरा पर्व मनाया गया। इस मौके पर विधि चद राणा,मान सिंह मेहता,तरसेम कांटू, डा श्री कांत,हरनेक ठाकुर,लवली कौशल,गुलशन मेहता भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!