Saturday, January 18, 2025
Google search engine
HomeHIMACHALभाजपा के चुने सात और जिला अध्यक्ष, अब तक 16 अध्यक्ष निर्वाचित,...

भाजपा के चुने सात और जिला अध्यक्ष, अब तक 16 अध्यक्ष निर्वाचित, यहां के जिलाध्यक्ष का चुनाव नहीं हुआ पूरा

हिमाचल:- भारतीय जनता पार्टी ने अपने 16 जिलों के अध्यक्ष घोषित कर दिए हैं। रविवार को नौ अध्यक्षों की घोषणा हुई थी, जिसके बाद सोमवार को सात और अध्यक्ष घोषित कर दिए गए हैं। अब केवल ऊना जिला का अध्यक्ष घोषित करना शेष रह गया है, जिसमें अभी समय लगेगा। इसके बाद अब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का चुनाव होगा। 16 जनवरी से इसकी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जिसके लिए विशेष रूप से केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह यहां पर पहुंचेंगे।

सोमवार को यहां भाजपा के प्रदेश चुनाव अधिकारी डा. राजीव भारद्वाज ने बताया कि भाजपा के 17 संगठनात्मक जिलों में से 16 जिलों में जिला अध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया पूरी हो गई है। उन्होंने बताया कि रविवार को नौ जिलों में अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुने गए थे। सोमवार को सात जिलों में सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष निर्वाचित किए गए, जिसमें जिला किन्नौर की जिम्मेदारी यशवंत सिंह मंजू को दी गई है। वहीं, जिला कांगड़ा जिला की जिम्मेदारी सचिन शर्मा को दी गई है, जबकि बिलासपुर का जिम्मा कृष्ण लाल चंदेल, हमीरपुर में राकेश ठाकुर, नूरपुर में राजेश काका, महासू से अरुण फालटा और शिमला में केशव चौहान को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। ऊना जिला में अभी प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद अब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का चुनाव होगा और इसी महीने इस प्रक्रिया को पूरा कर दिया जाएगा। अब प्रदेशाध्यक्ष को लेकर भाजपा में बड़ी दौड़ शुरू होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!