दौलतपुर चौक :- ( संजीव डोगरा )युवा ऊना की टीम ने लाल सिंगी के कुष्ठ आश्रम में जरूरतमंद व असहाय लोगों को वस्त्र बांटे। युवा एन.जी.ओ. के चलाए गए ‘ वस्त्रम्’ अभियान के चलते बढ़ती ठंड से परेशान लोगों की सहायता करना ही युवा का लक्ष्य है।अन्य जिलाओं से भी इस अभियान में स्वयंसेविओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है।इससे पूर्व युवा ऊना ने अंब में कपड़ों का दान किया था और अब अन्य स्थानों में भी जाकर सेवा कर रही है।
मीडिया प्रभारी नवीन सूद ने बताया कि लाल सिंगी के कुष्ठ आश्रम में कुल 15 स्वयंसेवियों ने लगभग 50-60 जोड़ी कपड़े दान किए। इस दौरान युवा उन्ना के उपाध्यक्ष विशाल सोनी, जॉइंट सेक्रेटरी रेखा ठाकुर, मीडिया प्रभारी नवीन सूद, सलाहकार सनी बग्गा, हरोली ब्लॉक कोऑर्डिनेटर कंचन,हेमल, नैना, सुहानी व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।