भीमताल,गोविन्द रावत:-भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने भीमताल मंडल के पिनरौं बूथ में सुनी मन की बात भीमताल – नैनीताल जिले के भीमताल विधानसभा में भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के भीमताल मंडल के अंतर्गत बूथ संख्या-155 पिनरौं में प्रधानमंत्री

नरेंद्र मोदी के मन की बात के 115 एपिसोड को भीमताल मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ सुना। भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा प्रघानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रोडियो कार्यक्रम में देशवासियों से राष्ट्र निर्माण, सामाजिक एकता एवं विकास के मार्ग पर अग्रसर होने का सार्थक आह्वान किया। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा महत्वकांक्षी योजना के बारे में विस्तार बताया। उन्होंने

कहा देश में प्रत्येक परिवार को केन्द्र की योजना का लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बहुत सुंदर एपिसोड को लेकर देशभर में कार्यकर्ता व स्थानीय लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया।