बंगाणा,जोगिंद्र देव आर्य:-कुटलैहड़ के 9 स्कूलों को मुरम्मत के लिए मिले 39,03 लाख,विधायक विवेक शर्मा ने बांटे चैक कुटलैहड़ को शिक्षा का मॉडल बनाने के लिए मिलकर करेंगे काम,हर समस्या का होगा समाधान, विवेक शर्मा
बंगाणा, कुटलैहड़ विधान सभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने बुधवार को अपने कार्यालय में कुटलैहड़ विस क्षेत्र के 9 सरकारी स्कूलों की जरूरत मंद कार्यों के लिए 39,03 लाख के चैक वितरण किए। जिस में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटला कला 10 लाख, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चताडा 7,03 लाख, राजकीय हाई स्कूल बढ़वार 3 लाख हाई स्कूल घरवासड़ा 03 लाख रुपए हाई स्कूल हरोट 03 लाख रुपए हाई स्कूल जसाना 2 लाख हाई स्कूल कोहड़रा 3 लाख हाई स्कूल कोट 3 लाख रुपए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला त्युडी के लिए 5 लाख का चैक दिया। यह सभी स्कूलों में जरूरत जैसे चार दीवारी खेल मैदान भवन मरम्मत के लिए धन स्वीकृत हुआ है। विधायक विवेक शर्मा ने चैक वितरण से पहले सरकारी स्कूलों के प्रिंसीपल ओर हैड मास्टरों के साथ बैठक भी की। ओर कुटलैहड़ विस क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को ऊंचा करने ओर कुटलैहड़ के किन स्कूलों में क्या समस्याएं आ रही हैं।

इस पर मंथन भी किया। विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र शिक्षा का स्तर किस प्रकार ऊंचा हो। ओर कुटलैहड़ विस क्षेत्र कैसे शिक्षा का हव बने। हमने इक्कठे होकर इस पर कार्य करना है। शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र के सरकारी स्कूलों के बच्चे शिक्षा परिणामों में टॉपर आएं। ओर शिक्षा के साथ साथ खेल एवं अन्य गतिविधियों में स्कूली छात्रों का ध्यान बने। ओर समाज को नशा मुक्त बनाने की मुहिम जो शुरू हुई है। इस अभियान में ओर तेजी लाएं। ताकि केवल कुटलैहड़ में शिक्षा ही प्रथम स्थान रहे। ओर स्कूलों के छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में ध्यान लगाकर जीवन को सार्थक बनाए। विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ में शिक्षा के क्षेत्र के मूलभूत ढांचे को ओर सुदृढ़ करने पर हमने जोर दिया है। ओर जितने भी सरकारी स्कूलों को समस्याएं हैं। उन्हें खत्म करने के लिए हम प्रयासरत हैं। ओर कुटलैहड़ विस क्षेत्र में शिक्षा को आसमान की ऊंचाई तक ले जाना मकसद है। विवेक शर्मा ने कहा कि मेरा किसी सरकारी कर्मचारी या शिक्षक का तबादला या फिर अदला बदली करना मकसद नहीं है। ओर न ही शिक्षा के मूलभूत ढांचे पर राजनीति रोटियां सेकना है। कुटलैहड़ विस क्षेत्र में हर शिक्षक अपने स्कूल में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर से ओर ज्यादा बेहतर करने

का प्रयास करें। ताकि छात्रों को पढ़ाई के साथ हर गतिविधि में हर प्रकार की सुविधाएं मिले। ओर शिक्षा के साथ साथ अन्य गतिविधियों में हर स्कूल पहले पायदान पर आए। ओर कुटलैहड़ विस क्षेत्र शिक्षा के क्षेत्र में मॉडल बनकर उभरे। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र के हर स्कूल की शिक्षा के क्षेत्र पर परफॉर्मेंस आने वाले वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में देखी जाएगी। ओर हर स्कूल को मैरिट के हिसाब से नंबर दिए जाएंगे। इस मौके पर कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, राज्य कांग्रेस सचिव देसराज मोदगिल, राजेश शर्मा स्कूल हैड मास्टर सुरेश भारती,राजेंद्र जंबाल,नरेंद्र कुमार धीमान के साथ शिक्षा क्षेत्र के जिला अधिकारी एवं स्कूल के विभिन्न हैड मास्टर ओर प्रिंसीपल मौजूद रहे।