सल्ट,गोविन्द रावत:-

हरियाणा में भाजपा की जीत पर जश्न,हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की लगातार तीसरी बार भी जीत की खुशी के अवसर पर जीत पर जश्न मनाया गया। वहीं अल्मोड़ा जिले के विकास खंड सल्ट मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने सल्ट मण्डल अध्यक्ष सुजीत चौधरी के नेतृत्व में ब्लॉक मुख्यालय मौलेखाल बाजार में मिष्ठान वितरण कर खुशी इजहार किया। जमकर भारतीय जनता पार्टी के नारे लगाए। भाजपा मंडल अध्यक्ष सुजीत चौधरी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा के नेतृत्व में पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार शानदार जीत

बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है । इसके लिए सभी मतदाताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं का विशेष आभार प्रकट किया। इस अवसर पर मंडल महामंत्री रमेश कांडपाल, युवा मोर्चा जिला महामंत्री वीरेंद्र रावत, जिला कार्यकारिणी सदस्य संजय सत्यवली, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सूरज रावत, सोशल मीडिया प्रभारी आशा रावत, शक्ति केंद्र संयोजक रमेश रावत एवं जगदीश नौगाई, किसान मोर्चा मंडल महामंत्री चंदन सिंह, बूथ अध्यक्ष पान सिंह, शंभू दत्त खर्कवाल, दिनेश चंद्र डोबरियाल, रेबाधर , विनोद अधिकारी, ग्राम प्रधान भिने गोपाल बिष्ट, सुरेंद्र मदानी, कुंदन सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।