रूड़की, प्रिंस शर्मा:-
हर्ष उल्लास से मनाया गया विजयदशमी पर्व:-रूड़की में आज विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयदशमी पर्व पर सभी नगरवासियों ने नेहरु स्टेडियम में एकत्रित होकर मनाया। आपको बता दें श्री बीटी गंज रामलीला समिति द्वारा विजयदशमी के पर्व पर नगर में शोभायात्रा निकालने के बाद नेहरू स्टेडियम पर समापन किया गया। देर शाम नेहरू स्टेडियम में राम रावण युद्ध के बाद रावण,कुम्भकरण और मेघनाथ के पुतले दहन किए गए। नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने भगवान श्री राम,सीता माता,हनुमान जी को तिलक लगा उनकी आराधना की। रावण दहन के बाद विधायक प्रदीप बत्रा ने राम-सीता की आरती की। इस दौरान नेहरू स्टेडियम खचाखच भरा रहा। हजारों की संख्या में नगरवासी मौजूद रहे। विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि आज विजयादशमी का पर्व है। सच्चाई के प्रतीक मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने बुराई पर विजय पताका लहारा कर यह बता दिया है कि सच्चाई की हमेशा जीत होती है। बुराई को परास्त होना पड़ता है। लोगों में उत्साह हमारी सांस्कृतिक विरासत ही है जो हजारों साल बाद भी श्रीराम के आदर्श को जीवंत किए हुए है।