मंडी (नितेश सैनी) :- हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के जंजैहली में शनिवार को पहाड़ी से बड़ी बड़ी चट्टाने गिर गई। इससे तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। एक बोलेरो कैंपर को बहुत ज्यादा नुकसान हुआ, जबकि एक टिप्पर और दूसरी बोलेरो कैंपर को कम नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार मंडी-रिकांगपियों सड़क पर छतरी और आनी के बीच में रानाबाग नामक जगह पर लैंडस्लाइड हुआ। यह हादसा सुबह करीब 11.40 बजे का बताया जा रहा है। मंडी (नितेश सैनी)हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के जंजैहली में शनिवार को पहाड़ी से बड़ी बड़ी चट्टाने गिर गई। इससे तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। एक बोलेरो कैंपर को बहुत ज्यादा नुकसान हुआ, जबकि एक टिप्पर और दूसरी बोलेरो कैंपर को कम नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार मंडी-रिकांगपियों सड़क पर छतरी और आनी के बीच में रानाबाग नामक जगह पर लैंडस्लाइड हुआ। यह हादसा सुबह करीब 11.40 बजे का बताया जा रहा है।
गनीमत यह रही कि जब पहाड़ी से पत्थर गिरे तो गाड़ी में कोई नहीं था। इससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरने के बाद बाद सड़क वाहनों के लिए बंद हो गई है। स्थानीय निवासीयों ने बताया कि मौके पर अभी खतरा बना हुआ है। पहाड़ी से अभी भी पत्थर गिर रहे है। इसे देखते हुए मौके पर अभी एहतियात जरूरी है। प्रदेश में पिछले दो दिनों से बारिश व बर्फबारी हो रही है। और बारिश के कारण ही यह लैंडस्लाइड की घटना पेश आई है।