Wednesday, February 5, 2025
Google search engine
HomeBANGANAहृदय गति रुकने से ( 31 दिसम्बर 2024) संसार को छोड़कर प्रभु...

हृदय गति रुकने से ( 31 दिसम्बर 2024) संसार को छोड़कर प्रभु के चरणों में विलीन:- कार्तिक भारद्वाज

लठियानी (विनोद शर्मा):- उपमंडल बंगाणा के लठियानी पंचायत के राजली के कार्तिक भारद्वाज (23 वर्षीय ) का हृदय गति रुकने से ( 31 दिसम्बर 2024) संसार को छोड़कर प्रभु को चरणों में विलीन हो गए। कार्तिक भारद्वाज के पिता शिक्षा विभाग में अनिल कुमार उपप्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बुधान में प्रवक्ता इतिहास के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। कार्तिक भारद्वाज की बहन हिमानी स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं दे रही है। कार्तिक भारद्वाज चंडीगढ़ में MBA अन्तिम समैस्टर की पढ़ाई ( पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ ) कर रहा था। कार्तिक पढ़ाई में बहुत ही होशियार व होनहार विद्यार्थी था। कार्तिक भारद्वाज की अकस्मात मृत्यु पर कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा, पंचायत समिति सदस्य जोगिंदर देव आर्य, प्रधान जोगिंद्र शर्मा एवं उपप्रधान निर्मल सिंह व पंचायत के सभी सदस्यों ने बहुत ही दुःख व्यक्त किया है।

बुधान स्कूल के प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षकों , लठियानीस्कूल के प्रधानाचार्य राजकुमार, मंदली स्कूल के प्रधानाचार्य देवेन्द्र चौहान, चूरड़ी स्कूल के प्रधानाचार्य कर्म चन्द ,थानाकलां स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव पराशर, बंगाणा स्कूल के प्रधानाचार्य सुरजीत सिंह, एवं अन्य स्कूलों के शिक्षकों सुरेश कुमार, हरविंदर सिंह, शशि शर्मा, प्यारे लाल शर्मा, अशोक कुमार , रेवती रमन, पवन कुमार, विजय कुमार, अमन कुमार, बलबीर शास्त्री, मेहर सिंह, हंसराज सुमन, कृषि सहकारी सभा लठियानी के प्रधान अश्विनी कुमार, उपप्रधान सुनील कुमार निक्कू एवं समस्त सदस्यों ने भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। इस दुःखद घडी में परिवार को शक्ति प्रदान करे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!