Wednesday, February 5, 2025
Google search engine
HomeMANDI17 लाख की ठगी का दूसरा आरोपी पकड़ा

17 लाख की ठगी का दूसरा आरोपी पकड़ा

मंडी साइबर क्राइम पुलिस ने पहले नाइजीरियन किया था गिरफ्तार
मंडी :-बिलासपुर जिला के एक व्यक्ति के साथ हुई 17 लाख रुपए की ठगी मामले में साइबर क्राइम पुलिस मंडी ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में दिल्ली से दूसरी गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आकाश यादव पुत्र कमलेश यादव गांव दुल्हर जिला मुंगेर बिहार के रूप में हुई है। आरोपी दिल्ली में पढ़ाई कर रहा है और पिछले लंबे समय से दिल्ली में ही रह रहा है। आकाश की गिरफ्तारी से पहले इस मामले में साइबर पुलिस एक नाइजीरियन को गिरफ्तार कर चुकी है। आकाश और नाइजीरियन आरोपी की इस मामले में संल्पिता रही है। नाइजीरियन ने बिलासपुर के व्यक्ति को अपने झांसे में लेकर 17 लाख रुपए ठगे थे। जानकारी के अनुसार 25 अगस्त, 2023 को इस संबंध में साइबर क्राइम पुलिस थाना मंडी में बिलासपुर के एक व्यक्ति ने 17 लाख रुपए की ठगी की शिकायत दी थी, जिसके आधार पर आईपीसी 419, 420, 120 बी, 201 और आईटी एक्ट 66 डी के तहत मामला दर्ज किया था। नाइजीरियन आरोपी ने पीडि़त के साथ सोशल मीडिया के जरिए महिला मित्र बन संपर्क किया था।


इसके बाद आरोपी ने भारत आने की कहानी बनाई और और पीडि़त को एयर टिकट व अन्य फोटो भी भेजे थे, ताकि उसे विश्वास हो जाए कि वह सच में भारत आ रही है। यही नहीं, इसके बाद आरोपी ने एयरपोर्ट पहुंचने का ड्रामा रचा और पीडि़त को बताया था कि कस्टम अधिकारियों ने उसे नियमों से अधिक पाउंड लाने और अन्य सामान को जब्त कर लिया है। जिसकी कीमत लाखों रुपए में और इसे छुड़ाने के लिए 17 लाख रुपए कस्टम ड्यूटी भरनी होगी। नाइजीरियन की बातों में आकर पीडि़त ने यह राशि बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी थी। स्टेट सीआईडी के डीजीपी संजीव रंजन ओझा ने मामले की पुष्टि की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!