बंगाणा,जोगिंद्र देव आर्य:- बल्ह खालसा के दुख निवारण गुरुद्वारा में आज से तीन दिवसीय कार्यक्रम आरंभ, रविवार को सजेगा कीर्तन दरबार, उपमंडल बंगाणा के दुख निवारण गुरु आदद्वारा बल्ह खालसा में संत भगवान दास जी महाराज के 34 बे जन्म महोत्सव पर आज तीन दिवसीय कार्यक्रम आरंभ होगा। गुरु आदि द्वारा बल्ह खालसा के प्रबंधक बाबा कमल दास जी महाराज ने बताया कि बीते 34 वर्षों से लगातार गुरूआदी द्वारा बल्ह खालसा में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। आज से तीन दिवसीय धार्मिक समागम संत भगवान
दास जी महाराज के जन्म महोत्सव पर शुरू हो रहा है। शुक्रवार को पाठ आरंभ होगा। रविवार 27 अक्टूबर को सुबह दस बजे भोग पड़ेगा। दस बजे भाई राममूर्ति की टीम द्वारा सत्संग प्रारंभ होगा। ओर एक बजे तक कीर्तन दरबार सजेगा। उसके बाद भंडारे का प्रसाद वितरण होगा। ज्ञात रहे उपमंडल बंगाणा के दुख निवारण गुरु आद द्वारा बल्ह खालसा में हजारों श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी हुई है। हर वर्ष चार बड़े धार्मिक समागम होते है। जिसमें राज्य ओर केंद्र की कई बड़े हस्तियां ओर प्रशासनिक अधिकारी पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। ओर हर वीरवार ओर रविवार को श्रद्धालुओं के लिए चायपान ओर भंडारे की विशेष व्यवस्था रहती है।
ओर वीरवार ओर रविवार को गुरुद्वारा में भक्तों की ज्यादा भीड़ देखी गई है। कोविड के समय गुरुद्वारा बल्ह खालसा प्रबंधक बाबा कमल दास जी महाराज द्वारा कई परिवारों को आर्थिक रूप से मदद भी पहुंचाई गई है। ओर हर समय गुरुद्वारमे आने वाले हर श्रद्धालु का विशेष सम्मान किया जाता है।