दौलतपुर चौक ( संजीव डोगरा ) :- गगरेट उपमंडल की ग्राम पंचायत चलेट के मोहल्ला पुखरू में सोमवार को एकल शक्ति नारी संगठन की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संगठन की ब्लॉक समन्वयक सोनिका ठाकुर ने की। बैठक के दौरान एकल नारी शक्ति संगठन द्वारा करवाई जा रही गतिविधियों से महिलाओं को अवगत कराया गया। जबकि आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी रूपरेखा तैयार की गई।
![](https://247superfast.com/wp-content/uploads/2024/12/WhatsApp-Image-2024-12-14-at-09.44.37_31bee95c-1024x908.jpg)
इस बैठक में मनरेगा में एकल महिलाओं के रोजगार को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई। जबकि एकल महिलाओं की जमीनों के मामलों को लेकर भी विचार मंथन किया गया। इस मौके पर महिलाओं को घरेलू हिंसा के प्रति विशेष रूप से जागरूक किया गया। इस मौके पर संगठन की अंब ब्लॉक की समन्वयक मीना रानी, पंचायत सदस्य सुधा देवी, संगठन की सदस्यों में सोना रानी, शकुंतला देवी, कांता कुमारी, माया देवी सहित कई महिलाएं मौजूद रही।