हिमाचल :- मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल में ‘हर दिन सेहत’ अभियान लांच कर दिया है। यह अभियान राजधानी शिमला से पायलट आधार पर शुरू किया गया है और भविष्य में इसे समूचे प्रदेश में लागू कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस अभियान की शुरुआत मंगलवार को अपने आधिकारिक आवास ओकओवर से की है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य भर में स्वास्थ्य क्षेत्र की यह दीर्घकालिक पहल है, जो समूचे प्रदेश में सालों तक चलेगी और इसका लाभ अलग-अलग जिलों में स्थानीय लोगों को मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘हर दिन सेहत’ अभियान का उद्देश्य स्वास्थ्य जागरूकता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश को एक स्वस्थ, अधिक जागरूक समाज में परिवर्तित करना है। यह पहल राज्य में सार्वजनिक स्वास्थ्य को सतत् और समावेशी दृष्टिकोण से सुधारने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम साबित होगी। उन्होंने बताया कि इस अभियान में लोगों को गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही इन बीमारियों की पुष्टि होने
पर उपचार और परीक्षण के माध्यमों के प्रति भी जागरूकता फैलाई जाएगी। उन्होंने आईजीएमसी प्रबंधन को निर्देश दिए हैं कि वह अभियान को आगे बढ़ाने के लिए पर्याप्त कदम उठाए। इस अभियान में भविष्य में शैक्षणिक संस्थानों को भी जोड़ा जाएगा और विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह अभियान बीमारियों की रोकथाम, सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं और योजनाओं के प्रभावी उपयोग को प्रोत्साहित करेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक