Wednesday, February 5, 2025
Google search engine
HomeBANGANAविधायक विवेक शर्मा ने कुटलैहड़ के 12 परिवारों को 01,09,500 रुपए के...

विधायक विवेक शर्मा ने कुटलैहड़ के 12 परिवारों को 01,09,500 रुपए के चेक वितरित किए

बंगाणा, जोगिंद्र देव आर्य :- नव वर्ष के अवसर पर कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने माता चिंतपूर्णी मंदिर में परिवार सहित पूजा अर्चना की और कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए सुख और समृद्धि की कामना की। इसके बाद, उन्होंने कुटलैहड़ स्थित कार्यालय में 12 परिवारों को 01,09,500 रुपए के आर्थिक चेक वितरित किए। विधायक ने कहा कि वे हमेशा कुटलैहड़ की जनता की सेवा के लिए तत्पर हैं और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ कुटलैहड़ क्षेत्र को मिलेगा।

विधायक ने राज्य सरकार द्वारा दो वर्षों में किए गए प्रमुख कार्यों का उल्लेख किया, जिनमें पुरानी पेंशन योजना की बहाली, इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना, वृद्ध महिलाओं की पेंशन वृद्धि, और दिव्यांग छात्रों के लिए छात्रवृत्तियां शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार की स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के तहत 2,824 नए लाभार्थियों को मकान निर्माण के लिए बजट दिया गया है। साथ ही, विधवा और एकल नारियों को आवास निर्माण के लिए 1.5 लाख रुपए की अनुदान राशि दी जा रही है। विधायक ने कहा कि राज्य सरकार ने अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत सामाजिक समरसता को बढ़ावा दिया है और शैक्षिक तथा स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए काम कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!