अल्मोड़ा जिले के पर्यटन नगरी रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की ओर से कांग्रेस का पुतला फूंकने में नाराजगी ब्यक्त की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि विधायक के कृत्यों को छिपाने के लिए भाजपा गोवंश मामले का सहारा ले रही है। गोवंश मामले में भाजपा बेवजह कांग्रेस को बदनाम कर रही है। पकड़े गए लोगों से कांग्रेस का कोई सम्बन्ध नहीं है। साथ ही उन्होंने बताया कहा कि लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगी हुई है। लेकिन भाजपा के लोग पुतला दहन कर धारा 144 का उल्लंघन कर रहे हैं। कहा कि गो तस्करी में पकड़े गए चार आरोपियों का किसी भी तरीके से कांग्रेस पार्टी के साथ कोई सम्बंध नहीं है। भाजपा कथित तौर पर जिस व्यक्ति का नाम कांग्रेस से जोड़ रही है, यह सिर्फ धार्मिक उन्माद व आपसी सौहार्द को बिगाड़ने की साजिश है। भाजपा अपनी नाकामी को धार्मिक चोले से छुपाने का प्रयास कर रही है। ज्ञापन देने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश आर्या, महिला जिलाध्यक्ष रानीखेत गीता पंवार, नगर महिला अध्यक्ष नेहा माहरा, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, विश्व विजय सिंह माहरा, पंकज गुरुरानी आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं मौजूद थे